मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डिस्ट्रिक्ट रोड़ सेफ्टी एक्शन प्लान के लिए विभाग अविलम्ब भेजें अपेक्षित सूचनाएं - जिला कलक्टर

ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क सुधार और अवरोध हटाने की कार्रवाई की भी समीक्षा

मुख्य बिंदु
  • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को समिति अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई।
  • बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाने तथा रोड सेफ्टी एक्शन प्लान तैयार कर प्रेषित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
  • जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को एक्शन प्लान के लिए अपेक्षित सूचनाएं अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि समग्र रोड सेफ्टी एक्शन प्लान तैयार कर समयबद्ध रूप से प्रेषित किया जा सके।
  • बैठक में समिति के सदस्य सचिव ने गत बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत की।
  • जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिन्हित स्थलों से अवरोध हटाने के संबंध में दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा की।
  • अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्गों से 450 से अधिक अवरोध हटाए जा चुके हैं।
WAf𝕏TGin🖨
डिस्ट्रिक्ट रोड़ सेफ्टी एक्शन प्लान के लिए विभाग अविलम्ब भेजें अपेक्षित सूचनाएं - जिला कलक्टर

उदयपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को समिति अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई।

बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाने तथा रोड सेफ्टी एक्शन प्लान तैयार कर प्रेषित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को एक्शन प्लान के लिए अपेक्षित सूचनाएं अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि समग्र रोड सेफ्टी एक्शन प्लान तैयार कर समयबद्ध रूप से प्रेषित किया जा सके।बैठक में समिति के सदस्य सचिव ने गत बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिन्हित स्थलों से अवरोध हटाने के संबंध में दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्गों से 450 से अधिक अवरोध हटाए जा चुके हैं।

जिला कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सड़क सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित विभागों को ऐसे स्थानों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई प्राथमिकता से करने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने के विषय पर भी चर्चा हुई।

जिला कलक्टर ने सभी संबंधित पक्षों के हितों और व्यावहारिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ आमजन को भी सुगम आवागमन उपलब्ध हो सके।

जिला कलक्टर ने सड़क हादसे में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही राह-वीर योजना के लिए पात्र लोगों को चयन कर प्रस्ताव यथाशीघ्र प्रस्तुत करने के लिए भी पाबंद किया।सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित कार्यों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा सहित परिवहन, चिकित्सा, युडीए, नगर निगम, पुलिस आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।