मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए असम सरकार को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि केवल तीन वर्ष में खेलो इंडिया युवा खेलों के जरिए तीन हजार दो सौ प्रतिभाशाली बच्‍चे खेलकूद क्षितिज पर उभरे हैं। आकाशवाणी से मन की

WAf𝕏TGin✉🖨
प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए असम सरकार को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि केवल तीन वर्ष में खेलो इंडिया युवा खेलों के जरिए तीन हजार दो सौ प्रतिभाशाली बच्‍चे खेलकूद क्षितिज पर उभरे हैं। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में श्री मोदी ने राज्य में खेलो इंडिया गेम्स के तीसरे संस्करण की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए असम सरकार को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 80 नये रिकॉर्ड बने, जिनमें 56 रिकॉर्ड लड़कियों के नाम रहे। उन्‍होंने उन माता-पिताओं की सराहना की जिन्‍होंने गरीबी को अपने बच्‍चों के भविष्‍य में बाधा नहीं बनने दिया। श्री मोदी ने कहा कि 22 फरवरी से ओडिसा के कटक और भुवनेश्‍वर में खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल की पहली कड़ी आयोजित होगी।

उन्‍होंने कहा कि पिछले वर्ष नवम्‍बर से शुरू फिट इंडिया स्‍कूल अभियान के भी सकारात्‍मक परिणाम आ रहे हैं और 65 हजार स्‍कूलों ने फिट इंडिया स्‍कूल सर्टिफिकेट प्राप्‍त किया है। श्री मोदी ने शारीरिक गतिविधि और खेलकूद को शिक्षा के साथ समायोजित करने का स्‍कूलों से आग्रह किया।