उदयपुर। उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की ओर से यूसीसीआई भवन के पर्यावरण पार्क में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन एवं ईश वन्दना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।अध्यक्ष श्री सन्दीप बापना ने सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।सांस्कृतिक समारोह में आयोजित संगीत संध्या में बॉलीवुड गायक श्री नयन राठौड और गायिका श्रुति भिड़े ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दोनों कलाकारों ने एकल और युगल गीतों की प्रस्तुति दी।
”प्यार करने वाले प्यार करते हैं शान से“, “रोज शाम आती थी मगर ऐसी न थी“, “ये समां, समां है ये प्यार का“, “लेकर हम दीवाना दिल“ “नीले-नीले अंबर पर चांद जब आए“, “मैंने पूछा चांद से“ जैसे लोकप्रिय गीतों पर श्रोताओं ने तालियों के साथ खूब दाद दी।
दोनों गायकों की जुगलबंदी ने कार्यक्रम में विशेष रंग जमा दिया।संगीत संध्या और स्नेह-भोज में बड़ी संख्या में यूसीसीआई सदस्य एवं उनके परिवारजन शामिल हुए।अंत में सांस्कृतिक उपसमिति के चेयरमैन श्री सुभाष सिंघवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
