मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नगर परिषद क्षेत्र जैसलमेर में 7 सितम्बर को सायं 6 बजे से 9 सितम्बर सायं 6 बजे तक रहेगा सूखा दिवस

नगरपालिका क्षेत्र पोकरण में 9 सितम्बर को सायं 6 बजे से 11 सितम्बर सायं 6 बजे तक रहेगा सूखा दिवस मतगणना दिवस 14 सितम्बर को भी रहेगा सूखा दिवस

WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले में प्रथम चरण में 9 सितम्बर को नगर परिषद जैसलमेर तथा द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को नगरपालिका पोकरण में मतदान होगा।

संयुक्त शासन सचिव वित(आबकारी) विभाग जयपुर वरूण मिश्रा ने एक आदेश जारी कर बताया कि संबंधित निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में राज्यपाल महोदय द्वारा मतदान दिवस एवं मतदान समाप्ति पूर्ण होने वाली 48 घंटों की अवधि अर्थात 7 सितम्बर को सायं 6 बजे से 9 सितम्बर को सायं 6 बजे तक तथा द्वितीय चरण के लिए 9 सितम्बर को सायं 6 बजे से 11 सितम्बर को सायं 6 बजे तक तथा मतगणना दिवस 14 सितम्बर को सूखा दिवस घोषित किया है। जिले की नगरपरिषद जैसलमेर क्षेत्र एवं नगरपालिका पोकरण क्षेत्र में उक्त अवधि में सूखा दिवस रहेगा।