मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नगर पोकरण के लिए 5 सेक्टर अधिकारी नियुक्त

जैसलमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी ( कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने एक आदेश जारी कर नगर पालिका पोकरण के आम चुनाव-2026 के लिए क्षेत्रवार/मतदान

WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर । जिला निर्वाचन अधिकारी ( कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने एक आदेश जारी कर नगर पालिका पोकरण के आम चुनाव-2026 के लिए क्षेत्रवार/मतदान केन्द्र वार 5 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किये है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सेक्टर 1 के मतदान केन्द्र संख्या 1,2,10 एवं 26 के लिए तुषार शर्मा अधिशाषी अभियंता परियोजना खण्ड नाचना को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है जिनके मोबाइल नम्बर 9680344034 है।

इनका सेक्टर मुख्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नम्बर 3 पोकरण रहेगा। इसी प्रकार सेक्टर 2 के मतदान केन्द्र संख्या 9,11,24 एवं 25 के लिए दानाराम बाल विकास परियोजना अधिकारी नाचना को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है जिनके मोबाइल नम्बर 9783913471 है।

इनका सेक्टर मुख्यालय स्वतंत्रता सैनानी गोंविन्द सिंह पडिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण रहेगा।

सेक्टर 3 के मतदान केन्द्र संख्या 12,15,16,20,21,22 एवं 23 के लिए संदीप पारीक सहायक आचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय पोकरण को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है जिनके मोबाइल नम्बर 8209441717 है।

इनका सेक्टर मुख्यालय श्रीमती चोटा देवी गंाधी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण रहेगा।

इसी प्रकार सेक्टर 4 के मतदान केन्द्र संख्या 8,13,14,17,18 एवं 19 के लिए श्री झंवर राम राजकीय महिला महाविद्यालय पोकरण को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है जिनके मोबाइल नम्बर 9079977386 है।

इनका सेक्टर मुख्यालय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के.के. वास पोकरण रहेगा। सेक्टर 5 के मतदान केन्द्र संख्या 3 से 7 के लिए दीनदयाल सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय पोकरण को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है जिनके मोबाइल नम्बर 9982966201 है।

इनका सेक्टर मुख्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बीलिया मालियों का वास पोकरण रहेगा।