जैसलमेर । कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशों की अनुपालना में विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (पैकेज में रखी वस्तुएँ) नियम 2011 के तहत जिले में 5 से 7 अक्टुबर तक विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान किराना दुकानों, मिठाई की दुकानों, मेडिकल स्टोर तथा अन्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण किया गया।
अभियान में 7 अक्टुबर, बुधवार को जैसलमेर शहर स्थित मेडिकल की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लकी मेडिकल स्टोर, लकी सर्जिकल इसके तहत हनुमान चौराहा स्थित शिव शक्ति मेडिकल स्टोर, गीता आश्रम रोड स्थित लकी सर्जिकल्स, भारत मेडिकल एवं नवजीवन मेडिकल के दुकानों पर दवाईयां एवं मेडिकल डिवाइसेज पर आवश्यक डिक्लेरेशन अंकित पाया गया एवं मेडिकल डिवाइसेज और एवं दवाओं का विक्रय एमआरपी से कम दामों पर होना पाया गया।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए उपभोक्ता के हितों की रक्षा के लिए अगले सप्ताह भी इसी प्रकार की कार्यवाहियां जारी रहेगी।
अभियान का उद्देश्य उपभोक्ता हितों की रक्षा करना एवं व्यापारियों को एमआरपी पर ही सामान बेचने के लिए पाबंद करना है। आगामी दिनों में छोटे-बड़े सभी प्रतिष्ठानों की इसी प्रकार जांच जारी रहेगी।
