मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नगर परिषद जैसलमेर के 44 वार्डों के चुनाव में नाम वापसी के बाद 181 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

अंतिम दिन 78 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए

मुख्य बिंदु
  • नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद जैसलमेर में 9 सितम्बर को होने वाले वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया के अंतिम दिन गुरुवार, 3 सितम्बर को 103 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए।
  • इसके पहले दिवस बुधवार, 2 सितम्बर को 25 प्रत्याशीयों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये थे।
  • इस प्रकार कुल 103 प्रत्याशीयों ने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये है।
  • रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जैसलमेर वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब नगर परिषद जैसलमेर के 44 वार्डों में कुल 181 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे हैं।
  • उन्होंने बताया कि प्रत्याशीयों को चुनाव चिन्ह का आवंटन शुक्रवार, 4 सितम्बर को किया जायेगा।
  • उन्होेंने बताया कि वार्ड संख्या 23 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी लखमों निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
WAf𝕏TGin🖨

          जैसलमेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद जैसलमेर में 9 सितम्बर को होने वाले वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया के अंतिम दिन गुरुवार, 3 सितम्बर को 103 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। इसके पहले दिवस बुधवार, 2 सितम्बर को 25 प्रत्याशीयों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये थे। इस प्रकार कुल 103 प्रत्याशीयों ने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये है।

         रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जैसलमेर वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब नगर परिषद जैसलमेर के 44 वार्डों में कुल 181 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्याशीयों को चुनाव चिन्ह का आवंटन शुक्रवार, 4 सितम्बर को किया जायेगा। उन्होेंने बताया कि वार्ड संख्या 23 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी लखमों निर्विरोध निर्वाचित हुई है।