जैसलमेर । जिले में राज्य पक्ष की ओर से पैरवी करने के लिए अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक के पद पर नियुक्ति के लिए योग्य अभिभाषकों का पैनल तेयार कर विधि विभाग को भिजवाया जाना है। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि निर्धारित अर्हता धारक अभिभाषकों से निर्धारित प्रारूप में 3 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार-विमर्श नही किया जायेगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि अर्हता पात्र आवेदक के पास कम से कम 7 वर्ष का वकालत करने का अनुभव होना आवश्यक है। आवेदनकर्ता को आवेदन पत्र के साथ घोषणा पत्र एवं शैक्षिणक एवं प्रशैक्षिक योग्यता एवं अनुभव प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रति ( 2-2 प्रतियां) भी प्रस्तुत करना आवश्यक है।