मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला परिषद के 21 निर्वाचन क्षेत्रों में 5 प्रत्याशियो द्वारा 8 नामांकन पत्र प्रस्तुत

पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन लिए प्रथम दिवस 17 प्रत्याशियो द्वारा 26 नामांकन पत्र दाखिल

WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । जिले में पंचायती राज आम चुनाव -2026 के तहत जिला परिषद के 21 वार्डो के लिए प्रारम्भ हुई नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिवस शनिवार, 31 अक्टूबर को 5 प्रत्याशियो द्वारा 8 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गये है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निग अधिकारी ( जिला परिषद) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि वार्ड संख्या 1 एवं 5 में 1-1 प्रत्याशियों द्वारा 4 नाम निर्देशन पत्र तथा वार्ड संख्या 8 मे 3 प्रत्याशियों द्वारा 4 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए गये है।

शेष वार्डो से एक भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

रिटर्निग अधिकारियों द्वारा प्राप्त सूचनानुसार पंचायत समिति जैसलमेर में 15 वार्डो के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के प्रथम दिवस 6 प्रत्याशियों द्वारा 9 नाम निर्देशन पत्र, पंचायत समिति फतेहगढ के 15 वार्डो के लिए 6 प्रत्याशियो द्वारा 9 नाम निर्देशन पत्र तथा पंचायत समिति मोहनगढ़ के 15 वार्डो के लिए 5 प्रत्याशियों द्वारा 8 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गये है।

इस प्रकार इन 3 समितियों मे कुल 17 प्रत्याशियों द्वारा 26 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गये है। शेष रही पंचायत समितियो के निर्वाचन क्षेत्रों से एक भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ हैै।