जैसलमेर । निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना में विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत निर्देशानुसार दिनांक 7 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविर नगर परिषद जैसलमेर प्रांगण में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किये जा रहे है, जो आमजन के लिए बहुत लाभदायी साबित हो रहे है। जिसका संबंधित वार्डवासी शिविरों में पहुंच कर अधिकाधिक लाभ उठा रहे है।
आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर पवन कुमार ने बताया कि आज सोमवार को निर्धारित वार्ड शिविर कार्यक्रम अनुसार वार्ड संख्या 21,22,23,24 एवं 25 के शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिविर में सभापति नगरपरिषद जैसलमेर विजय डांगरा एवं आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर पवन कुमार द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को 15 पट्टे, 12 नामान्तरण प्रदान किये गये। इसी प्रकार शिविर के दौरान वार्डों से प्राप्त 23 शिकायतों में से 15 शिकायतों का शिविर के मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।
इस शिविर में संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद एवं नगरपरिषद अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय हैं कि कल मंगलवार को वार्ड संख्या 26,27,28,29,30 के शिविर नगर परिषद प्रांगण में आयोजित किये जायेंगे। आयुक्त नगरपरिषद ने आमजन से शहरी क्षेत्र में लगने वाले इन वार्डवार शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।
