मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

आईआईआरएफ 2026 रैंकिंग में पैसिफिक डेंटल कॉलेज को ऑल इंडिया में 62वां और राजस्थान में प्रथम स्थान

उदयपुर। पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, देबारी, उदयपुर ने दंत चिकित्सा शिक्षा एवं शैक्षणिक क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

WAf𝕏TGin🖨
आईआईआरएफ 2026 रैंकिंग में पैसिफिक डेंटल कॉलेज को ऑल इंडिया में 62वां और राजस्थान में प्रथम स्थान

उदयपुर। पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, देबारी, उदयपुर ने दंत चिकित्सा शिक्षा एवं शैक्षणिक क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) डेंटल कॉलेज रैंकिंग 2026 में पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को ऑल इंडिया स्तर पर 62वां स्थान, नॉर्थ जोन में 13वां स्थान तथा राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।संस्थान के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने पिछले वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण किए हैं।

इन 25 वर्षों में संस्थान ने दंत चिकित्सा शिक्षा, उच्च स्तरीय क्लिनिकल प्रशिक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है।

इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन आशीष अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. ए. भागवान दास राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

उन्होंने इस सफलता के लिए संस्थान के सभी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों, BDS एवं MDS विद्यार्थियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, निरंतर गुणवत्ता सुधार, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण तथा संस्थान के प्रत्येक सदस्य की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

इस उपलब्धि से संस्थान परिवार में हर्ष का माहौल है।

कॉलेज प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा वर्तमान एवं पूर्व विद्यार्थियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी दंत चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

आईआईआरएफ 2026 की यह रैंकिंग उपलब्धि पैसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के लिए गर्व का विषय है। साथ ही, यह राजस्थान में दंत चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की मजबूत शैक्षणिक पहचान एवं निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी रेखांकित करती है।