मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

वार्ड संख्या 1,2,3,4 और 5 के वार्डवार शिविर आयोजित

जिला कलक्टर ने किया शिविर गतिविधियों का निरीक्षण

मुख्य बिंदु
  • निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना में विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान के तहत निर्देशानुसार दिनांक 7 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविर नगर परिषद जैसलमेर प्रांगण में प्रातः 10 बजे सेसायं 6 बजे तक आयोजित किये जा रहे है।
  • आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर, पवन कुमार ने बताया कि शिविर आयोजन की कडी में आज बुधवार को निर्धारित वार्ड शिविर कार्यक्रम अनुसार वार्ड संख्या 1,2,3,4 एवं 5 के शिविर आयोजित किये गये।
  • जिला कलक्टर जैसलमेर अनुपमा जोरवाल द्वारा शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया।
  • शिविर के दौरान नगर परिषद सभापति विजय डांगरा ने शिविर में उपस्थित वार्ड संख्या 1,2,3,4 व 5 के आमजन को संबोधित करते हुए उन्हें सेवा सेतु अभियान 2026 शिविर में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया एवं योजनाओं के बारें में जानकारी भी दी।
WAf𝕏TGin✉🖨
वार्ड संख्या 1,2,3,4 और 5 के वार्डवार शिविर आयोजित

          जैसलमेर । निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना में विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान के तहत निर्देशानुसार दिनांक 7 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर तक वार्डवार शिविर नगर परिषद जैसलमेर प्रांगण में प्रातः 10 बजे से

सायं 6 बजे तक आयोजित किये जा रहे है।

         आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर, पवन कुमार ने बताया कि शिविर आयोजन की कडी में आज बुधवार को निर्धारित वार्ड शिविर कार्यक्रम अनुसार वार्ड संख्या 1,2,3,4 एवं 5 के शिविर आयोजित किये गये। जिला कलक्टर जैसलमेर अनुपमा जोरवाल द्वारा शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया।

          शिविर के दौरान नगर परिषद सभापति विजय डांगरा ने शिविर में उपस्थित वार्ड संख्या 1,2,3,4 व 5 के आमजन को संबोधित करते हुए उन्हें सेवा सेतु अभियान 2026 शिविर में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया एवं योजनाओं के बारें में जानकारी भी दी।

         शिविर में जिला कलक्टर जोरवाल, सभापति विजय डांगरा नगर परिषद जैसलमेर आयुक्त पवन कुमार द्वारा लाभार्थियों को 04 पट्टे (69ए), 05 नामान्तरण प्रदान किये। इसी के साथ शिविर के दौरान वार्डों से प्राप्त 31 शिकायतों का निस्तारण भी शिविर में ही किया गया। वार्ड संख्या 1 से 5 में रेशु सहायक अभियंता एसडब्ल्यूएम, चूनाराम चौधरी एवं नरेशपालसिंह कार्यवाहक सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाकर वार्डों में नालियों/नालों की सफाई, एकत्रित कचरे का निस्तारण, वार्डों में उगी बबूल की झाड़ियों की कटिंग इत्यादि सफाई संबंधी कार्य करवाये गये।

        इस शिविर में वार्ड पार्षद अजय राहड़, मगन सैन, प्रदीप महेचा, अरुण पुरोहित, रिड़मलसिंह, मुकेश नागौरी, दुर्गेश आचार्य एवं अन्य पार्षदगण, समाजसेवी कमलकिशोर भाटिया, विनोद कुमार सौलंकी, हंसराज एवं नगर परिषद अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। गुरूवार 8 अक्टूबर को वार्ड संख्या 6,7,8,9,10 के शिविर नगर परिषद प्रांगण में आयोजित किये जायेंगे।