मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सीएनजी पम्पों का औचक निरीक्षण

मुख्य बिंदु
  • उप‌भोक्ता हितों के संरक्षण एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जिले में संचालित सीएनजी डिस्पेन्सरों का औचक निरीक्षण किया गया।
  • निरीक्षण के दौरान पटेल फिलिंग स्टेशन, बलिचा, सालासर इण्डियन ऑयल, तीतरडी , श्री किशन फिलिंग स्टेशन, एकलिंगपुरा एवं कोको बीपी पर स्थित सीएनजी डिस्पेन्सरों के नोजलों से होने वाली डिलीवरी फ्लो मीटर की सहायता से किया गया ।
  • उक्त सभी पम्पों पर सत्यापन प्रमाण पत्र सदृश्य स्थान पर प्रदर्शित पाया गया एवं सभी डिस्पेन्सर सत्यापित पाए गए।
  • निरीक्षण दल में विधिक माप विज्ञान अधिकारी राकेश माहेश्वरी एवं टेक्नीशियन भावेश भारद्वाज उपस्थित थे।
WAf𝕏TGin🖨
सीएनजी पम्पों का औचक निरीक्षण

उदयपुर। उप‌भोक्ता हितों के संरक्षण एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जिले में संचालित सीएनजी डिस्पेन्सरों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पटेल फिलिंग स्टेशन, बलिचा, सालासर इण्डियन ऑयल, तीतरडी , श्री किशन फिलिंग स्टेशन, एकलिंगपुरा एवं कोको बीपी पर स्थित सीएनजी डिस्पेन्सरों के नोजलों से होने वाली डिलीवरी फ्लो मीटर की सहायता से किया गया ।

उक्त सभी पम्पों पर सत्यापन प्रमाण पत्र सदृश्य स्थान पर प्रदर्शित पाया गया एवं सभी डिस्पेन्सर सत्यापित पाए गए। निरीक्षण दल में विधिक माप विज्ञान अधिकारी राकेश माहेश्वरी एवं टेक्नीशियन भावेश भारद्वाज उपस्थित थे।