मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद् की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरोज बहन का हुआ भव्य अभिनंदन

मुख्य बिंदु
  • अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद् की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सरोज बहन के सम्मान में दादावाड़ी परिसर में गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
  • समारोह में ट्रस्ट, खतरगच्छ युवक परिषद एवं खतरगच्छ महिला परिषद परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं अभिनंदन के साथ स्वागत किया।
  • इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा सरोज बहन ने संगठन की गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
  • उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचा सकता है।
WAf𝕏TGin🖨
अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद् की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरोज बहन का हुआ भव्य अभिनंदन

उदयपुर। अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद् की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सरोज बहन के सम्मान में दादावाड़ी परिसर में गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ट्रस्ट, खतरगच्छ युवक परिषद एवं खतरगच्छ महिला परिषद परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं अभिनंदन के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा सरोज बहन ने संगठन की गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचा सकता है।

कार्यक्रम में खतरगच्छ महिला परिषद की पूर्व अध्यक्षा माया सिरोया, अध्यक्षा वंदना गन्ना, सचिव ऋतु पारिख, संरक्षक सुशीला भंसाली, सुषमा नाहर, वीनू कोठारी, हीना नागौरी, मंजू भानावत, अनीता सिरोया, रोशन दुग्गड़, कविता खिमावत, इंदु पारिख, उषा बोल्या, प्रिया मेहता, हेमलता बोल्या, शशि चावत, उर्मिला महात्मा, विमला मेहता, हेमलता लोढ़ा एवं उर्मिला चावत सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

ट्रस्ट एवं खतरगच्छ युवक परिषद की ओर से अध्यक्ष गौरव कोठारी, शैलेन्द्र लोढ़ा, डॉ. बी.एल. दलाल, सुभाष महात्मा, कैलाश महात्मा सहित अनेक गणमान्यजनों ने समारोह में भाग लिया।

समारोह सौहार्द, संगठनात्मक एकता और समाज सेवा के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्षा का अभिनंदन करते हुए संगठन की भावी गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनानें का विश्वास व्यक्त किया।