मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाई

मुख्य बिंदु
  • शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं के लिये पोर्टल पुनः शुरू किया गया है।
  • इससे पूर्व उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना से संबंधित शिक्षण संस्थाओं के लिये छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि सूचनाएं अपडेट करने के लिये पोर्टल पर व्यवस्था शुरू कर दी गई थी।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थाएं संस्था से संबंधित सूचनायें एवं दस्तावेजों की निर्धारित स्थान एवं निर्देशानुसार पूर्ति कर सकते हैं।
  • सूचना सबमिट करने से पूर्व विशेष रूप से जाँच लें कि सभी सूचना पूर्ण एवं सही भरी जाए।
  • उन्होंने बताया कि आवश्यक दस्तावेज एवं फीस की सूचना भी सही रूप में दर्ज करें।
  • उक्त सूचना अद्यतन का कार्य 20 जुलाई 2026 तक किया जा सकेगा।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं के लिये पोर्टल पुनः शुरू किया गया है।

इससे पूर्व उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना से संबंधित शिक्षण संस्थाओं के लिये छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि सूचनाएं अपडेट करने के लिये पोर्टल पर व्यवस्था शुरू कर दी गई थी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थाएं संस्था से संबंधित सूचनायें एवं दस्तावेजों की निर्धारित स्थान एवं निर्देशानुसार पूर्ति कर सकते हैं।

सूचना सबमिट करने से पूर्व विशेष रूप से जाँच लें कि सभी सूचना पूर्ण एवं सही भरी जाए। उन्होंने बताया कि आवश्यक दस्तावेज एवं फीस की सूचना भी सही रूप में दर्ज करें।

उक्त सूचना अद्यतन का कार्य 20 जुलाई 2026 तक किया जा सकेगा।

श्री भटनागर ने बताया कि स्कॉलरशिप योजना में छात्रों द्वारा आवेदन की तिथि भी 20 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है।

इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त सहित अन्य छात्रवृति योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 30 जून 2026 तक बढाई थी, अब विद्यार्थी 20 जुलाई 2026 तक एसएसओ पोर्टल पर ऑनलाइन छात्रवृति आवेदन कर सकेंगे।