मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

यौमे आशूरा 26 जून को मनाया जाएगा, मुहर्रम का चांद नजर आया

मुख्य बिंदु
  • अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर मुख्तार अहमद कुरैशी एवं सेक्रेटरी एडवोकेट मुस्तफा शेख ने अंजुमन हिलाल कमेटी के हवाले से बताया कि मंगलवार शाम माहे मुहर्रमुल हराम 1448 हिजरी का चांद नजर आ गया है।
  • चांद दिखाई देने के साथ ही नए इस्लामी साल का आगाज हो गया और पूरे उदयपुर संभाग में खुशी का माहौल देखने को मिला।
  • चांद नजर आने की तस्दीक के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को इस्लामी नव वर्ष 1448 हिजरी की मुबारकबाद पेश की।
  • वहीं युवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और समाजजनों को नए साल की शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद संदेश भेजकर खुशियां साझा कीं।
  • सोशल मीडिया पर मुबारकबाद के संदेशों की भरमार रही और लोगों ने अमन, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआएं कीं।
  • हिलाल कमेटी के अनुसार उदयपुर संभाग में यौमे आशूरा 26 जून 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर मुख्तार अहमद कुरैशी एवं सेक्रेटरी एडवोकेट मुस्तफा शेख ने अंजुमन हिलाल कमेटी के हवाले से बताया कि मंगलवार शाम माहे मुहर्रमुल हराम 1448 हिजरी का चांद नजर आ गया है। चांद दिखाई देने के साथ ही नए इस्लामी साल का आगाज हो गया और पूरे उदयपुर संभाग में खुशी का माहौल देखने को मिला।

चांद नजर आने की तस्दीक के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को इस्लामी नव वर्ष 1448 हिजरी की मुबारकबाद पेश की। वहीं युवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और समाजजनों को नए साल की शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद संदेश भेजकर खुशियां साझा कीं। सोशल मीडिया पर मुबारकबाद के संदेशों की भरमार रही और लोगों ने अमन, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआएं कीं।

हिलाल कमेटी के अनुसार उदयपुर संभाग में यौमे आशूरा 26 जून 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और शहीदाने कर्बला की कुर्बानियों को याद किया जाएगा।

इस मौके पर कोऑर्डिनेटर मुफ्ती अली हुसैन, को-कोऑर्डिनेटर मुफ्ती अहमद हुसैन, काजी मोहम्मद हमीद, मौलाना मुसन्ना, अंजुमन के नायब सदर फारुख कुरैशी, जॉइंट सेक्रेटरी इजहार हुसैन, कैबिनेट सदस्य डॉ. सैयद इरशाद अली सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे |