उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मंदिर ट्रस्ट, दादावाड़ी में सोमवार को प.पू. गुरुवर्या विदुषी साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में ट्रस्ट की नई नियुक्तियां एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।
प्रवचन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में श्री कपिल लोढ़ा को सह सचिव, श्री राजीव सुराणा को संघ उपाध्यक्ष तथा श्री विकास सुराणा को ट्रस्टी पद पर नियुक्त किया गया।गुरुवर्या श्री ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं जिम्मेदारी की शपथ दिलाई।
उन्होंने ट्रस्ट की धार्मिक एवं आध्यात्मिक धरोहर को समर्पण, निष्ठा और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाजजनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं।
