उदयपुर। स्व. डॉ. भँवर सुराणा (जयपुर) की स्मृति में ‘डॉ. भँवर सुराणा स्मृति अभिनंदन समिति’ एवं ‘विश्व हिंदी परिषद-दिल्ली’ के संयुक्त तत्वावधान में 28 और 29 नवम्बर 2026 को लायंस क्लब, हिरण मगरी सेक्टर-4, में दो दिवसीय ‘वैचारिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संगम’ आयोजित होगा। समारोह के अध्यक्ष भगत सिंह सुराणा तथा संयोजक डॉ. शकुन्तला सरूपरिया हैं।
आयोजन के तहत 28 नवम्बर को प्रातः 10 बजे उद्घाटन सत्र व ‘सृजन विभूति सम्मान-2026’ समारोह होगा, जिसमें 18 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस सत्र में डॉ. बिपिन कुमार के मंगल सानिध्य तथा डॉ. टीकम बोहरा ‘अंजाना’ की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि अनिल सक्सेना होंगे।
अति विशिष्ट अतिथियों में लक्ष्मण बोलिया, प्रो. (डॉ.) अर्जुन चव्हाण, डॉ. विमला भंडारी व संजय सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथियों में दिनेश सिंदल व डॉ. संजीव भानावत शिरकत करेंगे, जबकि संचालन डॉ. शकुन्तला सरूपरिया करेंगी।
इसी दिन सायं 4ः30 बजे लोकेश मेनारिया की लघु फिल्म ‘लिफ्ट- हू वाज़ शी?’ की प्रस्तुति व पिता को समर्पित ‘काव्य रश्मिका शब्दांजलि’ कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
इसकी अध्यक्षता महेश बजाज ‘अंजुम लखनवी’ करेंगे तथा मुख्य अतिथि डॉ. टीकम बोहरा ‘अंजाना’ होंगे।
अति विशिष्ट अतिथियों में जय ‘नवीन’ वोरा व दिनेश सिंदल तथा विशिष्ट अतिथियों में राजपाल यादव, डॉ. चेतन आनन्द व डॉ. श्रीनिवासन अय्यर उपस्थित रहेंगे, जबकि संचालन डॉ. आदित्य ‘हरि’ गुप्ता करेंगे।
इसी प्रकार 29 नवम्बर को प्रातः 10 बजे ‘हिंदी भाषा, साहित्य और पत्रकारिता- समकालीन चुनौतियां और भविष्य की दिशाएँ’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी।
प्रो. (डॉ.) अर्जुन चव्हाण की अध्यक्षता में होने वाली इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि लक्ष्मण बोलिया तथा अति विशिष्ट अतिथियों में डॉ. उरुक्रम शर्मा, संजय सिन्हा, राजपाल यादव व चेतन आनंद शामिल होंगे।
विषय प्रतिपादन डॉ. दीपशिखा श्रीवास्तव करेंगी, काव्य पाठ डॉ. टीकम बोहरा ‘अंजना’, महेश बजाज व दिनेश सिंदल करेंगे तथा संचालन डॉ. सूरज माहेश्वरी करेंगी।
इसी दिन सायं 5 बजे ‘लोक रंग मरुधरा के, स्वर विरासत के’ शीर्षक से राजस्थान के लोक संगीत व लोकनृत्य की भव्य सांस्कृतिक संध्या (एस.के. इवेंट-उदयपुर की प्रस्तुति) होगी। इसकी अध्यक्षता नृत्यगुरु डॉ. शकुन्तला पँवार करेंगी और मुख्य अतिथि डॉ. उमाशंकर शर्मा रहेंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में पीयूष पँवार व ए.एल. दमामी तथा विशिष्ट अतिथियों में मंजू गंधर्व, शिवदान सिंह जोलावास, चिन्मय भट्ट एवं ज. फ़र्ज़ ख़ान उपस्थित रहेंगे।
