मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अपनों के दुख में सहभागी बना राजस्थान होटलियर क्लब, परिवार को दिया आर्थिक संबल

मुख्य बिंदु
  • समाज में संवेदनशीलता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए राजस्थान होटलियर क्लब (आरएचसी) ने मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
  • हाॅली मोन्ट होटल के ट्रेनिंग मैनेजर मुकेश पाठक के असामयिक निधन के बाद क्लब ने उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर सामाजिक सरोकार निभाया।
  • स्वर्गीय मुकेश पाठक के निधन से होटल इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
  • उन्हें एक कर्मठ, विनम्र एवं समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है।
  • उनके जाने से होटल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
  • इस दुखद परिस्थिति में राजस्थान होटलियर क्लब ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 31 हजार रूपयें की आर्थिक सहायता राशि का चेक हाॅली मोन्ट होटल के वाइस प्रेसिडेंट रवि धनखड़ एवं एचआर मैनेजर विशाल शर्मा को सौंपा।
WAf𝕏TGin🖨
अपनों के दुख में सहभागी बना राजस्थान होटलियर क्लब, परिवार को दिया आर्थिक संबल

उदयपुर। समाज में संवेदनशीलता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए राजस्थान होटलियर क्लब (आरएचसी) ने मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। हाॅली मोन्ट होटल के ट्रेनिंग मैनेजर मुकेश पाठक के असामयिक निधन के बाद क्लब ने उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर सामाजिक सरोकार निभाया।

स्वर्गीय मुकेश पाठक के निधन से होटल इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्हें एक कर्मठ, विनम्र एवं समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है। उनके जाने से होटल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस दुखद परिस्थिति में राजस्थान होटलियर क्लब ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 31 हजार रूपयें की आर्थिक सहायता राशि का चेक हाॅली मोन्ट होटल के वाइस प्रेसिडेंट रवि धनखड़ एवं एचआर मैनेजर विशाल शर्मा को सौंपा। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक संगठनों की वास्तविक पहचान ऐसे कठिन समय में सामने आती है, जब वे जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े होकर उन्हें संबल प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर क्लब के फाउंडर रजनीकांत शर्मा, नरेंद्र मेहता, सुरेंद्र सिंह, अध्यक्ष करण सिंह चंपावत तथा वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह झाला सहित राजस्थान होटेलियर क्लब का सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

राजस्थान होटलियर क्लब के सदस्यों ने कहा कि होटल इंडस्ट्री केवल व्यवसाय का माध्यम नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है, जहां हर सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनता है। क्लब द्वारा की गई यह पहल सामाजिक एकता, मानवीय मूल्यों और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करेगी।