मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर रेंज पुलिस के ‘‘साइबर शील्ड’’ एवं ‘‘जीवन रक्षा अभियान’’ को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

आईजी उदयपुर रेंज ने पोस्टर्स का किया विमोचन, अधिकाधिक जनभागीदारी का किया आह्वान

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर रेंज पुलिस द्वारा आमजन में साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘‘साइबर शील्ड’’ तथा ‘‘जीवन रक्षा अभियान दृ एक सुरक्षित सफर की ओर’’ का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।
  • इन अभियानों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान से संबंधित लिंक एवं जानकारी पर आधारित पोस्टर्स का विमोचन सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव ने उनके कार्यालय कक्ष में किया।
  • इस अवसर पर आईजी श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
  • उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इन अभियानों से जुड़कर जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने का आह्वान किया।
  • उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत तैयार किए गए ऑनलाइन लिंक की पूर्ति करने पर प्रतिभागी को संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर रेंज पुलिस के ‘‘साइबर शील्ड’’ एवं ‘‘जीवन रक्षा अभियान’’ को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

उदयपुर। उदयपुर रेंज पुलिस द्वारा आमजन में साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘‘साइबर शील्ड’’ तथा ‘‘जीवन रक्षा अभियान दृ एक सुरक्षित सफर की ओर’’ का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

इन अभियानों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान से संबंधित लिंक एवं जानकारी पर आधारित पोस्टर्स का विमोचन सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव ने उनके कार्यालय कक्ष में किया।

इस अवसर पर आईजी श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इन अभियानों से जुड़कर जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत तैयार किए गए ऑनलाइन लिंक की पूर्ति करने पर प्रतिभागी को संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ‘‘साइबर शील्ड’’ अभियान से अब तक 10 हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं, वहीं ‘‘जीवन रक्षा अभियान दृ एक सुरक्षित सफर की ओर’’ के अंतर्गत 8 हजार से अधिक नागरिकों ने सहभागिता निभाकर सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता प्रदर्शित की है।

कार्यक्रम के दौरान यूनिसेफ़ राजस्थान की राज्य स्तरीय बाल संरक्षण सलाहकार श्रीमती सिंधु बिनुजीत ने अभियानों के तहत तैयार किए गए ऑनलाइन लिंक एवं डिजिटल संसाधनों की जानकारी देते हुए इनके उद्देश्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि इन अभियानों के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं एवं बच्चों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन सतर्कता एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उदयपुर रेंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इन अभियानों से जुड़कर स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी सुरक्षित एवं सजग बनाने में सहयोग करें।