उदयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय ट्रांसजेण्डर दिवस मनाया गया।
राजकीय महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किन्नर गुुरू भंवरी बाईं शिष्य उपस्थित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने की।
आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर ट्रांसजेण्डर समाज की समस्याओं एवं विभाग से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी संयुक्त निदेशक श्री भटनागर द्वारा दी गयी।
छात्राओं द्वारा नृत्य एवं कविता प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा नशे के दुष्परिणाम को दिखाते हुए सुन्दर नाटक प्रस्तुत किया गया स कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री परमार सूरज द्वारा सभी को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
साथ ही साथ ट्रांसजेण्डर को मुख्य धारा से जोड़नेे एवं भेदभाव न करने की भी शपथ दिलाई गई।
