मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पैदल और साईकिल से कोर्ट पहुंचे न्यायाधीश

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्देशों की पालना में शुक्रवार को उदयपुर न्यायालय परिसर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता अपने आवास से पैदल चलकर कोर्ट पहुंचे, जबकि मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण क्रम संख्या-1 के न्यायाधीश गणपत लाल विश्नोई साइकिल से न्यायालय पहुंचे।
  • इस दौरान एडीजे क्रम संख्या-4 जितेन्द्र गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष जोशी तथा एनआई एक्ट प्रकरण न्यायालय क्रम संख्या-8 की न्यायाधीश चेताली गोयल भी जिला एवं सेशन न्यायाधीश आवास से पैदल कोर्ट पहुंचे।
  • जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही चारपहिया वाहनों का उपयोग करें।
  • उन्होंने कहा कि अधिकाधिक मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पैरवी और गवाहों के बयान करवाने पर जोर दिया, जिससे लोगों को न्यायालय आने की आवश्यकता कम पड़े और समय व संसाधनों की बचत हो सके।
  • उन्होंने अधिवक्ताओं से राष्ट्र निर्माण हेतु अधिकाधिक सहयोग करने की अपील की।
WAf𝕏TGin🖨
पैदल और साईकिल से कोर्ट पहुंचे न्यायाधीश

उदयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्देशों की पालना में शुक्रवार को उदयपुर न्यायालय परिसर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता अपने आवास से पैदल चलकर कोर्ट पहुंचे, जबकि मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण क्रम संख्या-1 के न्यायाधीश गणपत लाल विश्नोई साइकिल से न्यायालय पहुंचे।

इस दौरान एडीजे क्रम संख्या-4 जितेन्द्र गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष जोशी तथा एनआई एक्ट प्रकरण न्यायालय क्रम संख्या-8 की न्यायाधीश चेताली गोयल भी जिला एवं सेशन न्यायाधीश आवास से पैदल कोर्ट पहुंचे।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही चारपहिया वाहनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पैरवी और गवाहों के बयान करवाने पर जोर दिया, जिससे लोगों को न्यायालय आने की आवश्यकता कम पड़े और समय व संसाधनों की बचत हो सके। उन्होंने अधिवक्ताओं से राष्ट्र निर्माण हेतु अधिकाधिक सहयोग करने की अपील की।