मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी अभियान

प्रदेश में 4 लाख 38 हजार 70 लीटर वाॅश नष्ट

मुख्य बिंदु
  • आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
  • प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नंष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।
  • 1638 अभियोग दर्ज, 714 हुए गिरफ्तार आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 15 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1638 अभियोग दर्ज किए गए है।
  • प्रदेश में देशी मदिरा 15 लाख 72 हजार 220 रूपए लागत की 5878 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा एक करोड़ 99 लाख 44 हजार 794 रूपए की 19849 लीटर, बीयर 3 लाख 89 हजार 379 रूपए की 1746 लीटर, स्प्रिट 20 लीटर एवं हथकड़ शराब 11344 लीटर जब्त की गई है।
  • इसी क्रम में वाॅश 4 लाख 38 हजार 70 लीटर नष्ट किया गया है।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नंष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।

1638 अभियोग दर्ज, 714 हुए गिरफ्तार आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 15 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1638 अभियोग दर्ज किए गए है।

प्रदेश में देशी मदिरा 15 लाख 72 हजार 220 रूपए लागत की 5878 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा एक करोड़ 99 लाख 44 हजार 794 रूपए की 19849 लीटर, बीयर 3 लाख 89 हजार 379 रूपए की 1746 लीटर, स्प्रिट 20 लीटर एवं हथकड़ शराब 11344 लीटर जब्त की गई है।

इसी क्रम में वाॅश 4 लाख 38 हजार 70 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बडे वाहन 11, हल्के चार पहिया 3, तिपहिया वाहन एक एवं दुपहिया वाहन 59 सहित 74 वाहन जब्त करते हुए 714 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।