मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जयपुर में छाया उदयपुर का गौरवरू टिया शर्मा को मिला ‘ग्लोबल योगा अवार्ड’

मुख्य बिंदु
  • नेक्स्टजेन आइकॉन अवार्ड समारोह में उदयपुर की प्रतिभाशाली योग प्रशिक्षक टिया शर्मा को “ग्लोबल योगा अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
  • यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हुमा कुरैशी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
  • टिया शर्मा ने योग के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और निरंतर साधना के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
  • उन्होंने न केवल अपने हुनर से पहचान बनाई, बल्कि योग के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश भी फैलाया है।
  • उनकी इस सफलता से न केवल उदयपुर, बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन हुआ है।
  • यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा है, जो यह संदेश देता है कि मेहनत, लगन और समर्पण से हर सपना साकार किया जा सकता है।
WAf𝕏TGin🖨
जयपुर में छाया उदयपुर का गौरवरू टिया शर्मा को मिला ‘ग्लोबल योगा अवार्ड’

उदययपुर। नेक्स्टजेन आइकॉन अवार्ड समारोह में उदयपुर की प्रतिभाशाली योग प्रशिक्षक टिया शर्मा को “ग्लोबल योगा अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हुमा कुरैशी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

टिया शर्मा ने योग के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और निरंतर साधना के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने न केवल अपने हुनर से पहचान बनाई, बल्कि योग के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश भी फैलाया है।

उनकी इस सफलता से न केवल उदयपुर, बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन हुआ है। यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा है, जो यह संदेश देता है कि मेहनत, लगन और समर्पण से हर सपना साकार किया जा सकता है।