मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राज्य स्तरीय अबेकस चैंपियनशिप में उदयपुर का जलवा, बच्चों ने जीते कई खिताब

मुख्य बिंदु
  • खेल प्रतिस्पर्धाओं की तर्ज पर आयोजित राज्य स्तरीय अबेकस चैंपियनशिप में उदयपुर के नन्हे प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
  • सिप एकेडमी द्वारा जयपुर के प्रतिष्ठित बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में राजस्थान भर से आए करीब 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी तेज गणना क्षमता व एकाग्रता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
  • सिप एकेडमी उदयपुर की डायरेक्टर डॉ.
  • राधिका सेठिया ने बताया कि बच्चों ने मात्र 11 मिनट में 240 से अधिक सवाल हल कर अपनी हाई-स्पीड मेंटल मैथ्स स्किल्स का प्रदर्शन किया।
  • प्रतियोगिता में उदयपुर से करीब 200 बच्चों ने भाग लेते हुए कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किए।
  • चैंपियंस का शानदार प्रदर्शन-ग्रैंड मास्टर लेवल सी में गर्वित कंठालिया, एडवांस लेवल-2 में समर्थ अग्रवाल और लेवल-3 में कुशाग्र सुखवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
WAf𝕏TGin🖨
राज्य स्तरीय अबेकस चैंपियनशिप में उदयपुर का जलवा, बच्चों ने जीते कई खिताब

उदयपुर। खेल प्रतिस्पर्धाओं की तर्ज पर आयोजित राज्य स्तरीय अबेकस चैंपियनशिप में उदयपुर के नन्हे प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। सिप एकेडमी द्वारा जयपुर के प्रतिष्ठित बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में राजस्थान भर से आए करीब 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी तेज गणना क्षमता व एकाग्रता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सिप एकेडमी उदयपुर की डायरेक्टर डॉ. राधिका सेठिया ने बताया कि बच्चों ने मात्र 11 मिनट में 240 से अधिक सवाल हल कर अपनी हाई-स्पीड मेंटल मैथ्स स्किल्स का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उदयपुर से करीब 200 बच्चों ने भाग लेते हुए कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किए।

चैंपियंस का शानदार प्रदर्शन-ग्रैंड मास्टर लेवल सी में गर्वित कंठालिया, एडवांस लेवल-2 में समर्थ अग्रवाल और लेवल-3 में कुशाग्र सुखवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेताओं को 1000 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उपविजेताओं की लंबी सूची-फर्स्ट, सेकंड और थर्ड रनर-अप श्रेणियों में भी उदयपुर के बच्चों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में पुरस्कार अपने नाम किए। कुल 56 बच्चों को परफॉर्मेंस अवार्ड और 5 प्रतिभाओं को राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया।

टीम उदयपुर को मिला विशेष सम्मान-उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उदयपुर सेंटर को फर्स्ट रनर-अप चैंपियन ट्रॉफी से नवाजा गया, वहीं मोनिका तिवारी को फर्स्ट रनर-अप चैंपियन गुरु अवार्ड मिला। साथ ही 61 बच्चों को कोर्स पूर्ण करने पर ग्रैंड मास्टर की उपाधि प्रदान की गई।

इस प्रतियोगिता में उदयपुर के बच्चों के प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि मानसिक गणित के इस “माइंड स्पोर्ट” में भी शहर की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं।