मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विश्व मजदूर दिवस पर खेरवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर खेरवाड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
  • अरावली मजदूर संघ , आजीविका ब्यूरो एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के सयुंक्त तत्वावधान में मजदूर संघ द्वारा खेरवाड़ा मे मजदूरो के अधिकारों पर रैली निकली गई, इस अवसर पर आजीविका ब्यूरो के संतोष पुनिया भी मंचसीन रहे।
  • प्राधिकरण सचिव श्री शर्मा ने मजदूर वर्ग को श्रमिक पंजीयन, लेबर हेल्पलाइन 1800 1800 999, निःशुल्क विधिक सहायता, एल.
  • सी योजना, जबरन श्रम नहीं करवाने सबंधित क़ानून, नाल्सा हेल्पलाईन 15100, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098, 112 इमरजेंसी हेल्प, नाल्सा पोर्टल, राजकोप सीटीजन एप, बाल विवाह रोको अभियान एवं अन्य विषयो पर भी जानकारिया दी।
WAf𝕏TGin🖨
विश्व मजदूर दिवस पर खेरवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर खेरवाड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

अरावली मजदूर संघ , आजीविका ब्यूरो एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के सयुंक्त तत्वावधान में मजदूर संघ द्वारा खेरवाड़ा मे मजदूरो के अधिकारों पर रैली निकली गई, इस अवसर पर आजीविका ब्यूरो के संतोष पुनिया भी मंचसीन रहे।

प्राधिकरण सचिव श्री शर्मा ने मजदूर वर्ग को श्रमिक पंजीयन, लेबर हेल्पलाइन 1800 1800 999, निःशुल्क विधिक सहायता, एल. ए.डी. सी योजना, जबरन श्रम नहीं करवाने सबंधित क़ानून, नाल्सा हेल्पलाईन 15100, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098, 112 इमरजेंसी हेल्प, नाल्सा पोर्टल, राजकोप सीटीजन एप, बाल विवाह रोको अभियान एवं अन्य विषयो पर भी जानकारिया दी।