मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन

मुख्य बिंदु
  • ताज सेफ्टी एवं हेल्थ सप्ताह 2026 के तहत ताज फतेह प्रकाश पैलेस में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
  • यह कार्यक्रम डीवाईएसपी ट्रैफिक, उदयपुर तथा आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
  • सत्र के दौरान होटल कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।
  • इसमें लेन ड्राइविंग अनुशासन, रोड यूजर्स की अवधारणा, सुरक्षित ड्राइविंग के तरीके, सीट बेल्ट और हेलमेट के फायदे, वाहनों की रोड वर्दीनेस, समय-समय पर वाहन मेंटेनेंस, आवश्यक दस्तावेजों एवं ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
  • कार्यक्रम में डीवाईएसपी ट्रैफिक श्री मदन गहलौत, यातायात निरीक्षक टीना सोलंकी, होटल के सिक्योरिटी एवं सेफ्टी मैनेजर मुकेश कुमार व्यास तथा आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के सीईओ नारायण चैधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए उपस्थित कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
WAf𝕏TGin🖨
सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन

उदयपुर। ताज सेफ्टी एवं हेल्थ सप्ताह 2026 के तहत ताज फतेह प्रकाश पैलेस में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीवाईएसपी ट्रैफिक, उदयपुर तथा आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

सत्र के दौरान होटल कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। इसमें लेन ड्राइविंग अनुशासन, रोड यूजर्स की अवधारणा, सुरक्षित ड्राइविंग के तरीके, सीट बेल्ट और हेलमेट के फायदे, वाहनों की रोड वर्दीनेस, समय-समय पर वाहन मेंटेनेंस, आवश्यक दस्तावेजों एवं ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में डीवाईएसपी ट्रैफिक श्री मदन गहलौत, यातायात निरीक्षक टीना सोलंकी, होटल के सिक्योरिटी एवं सेफ्टी मैनेजर मुकेश कुमार व्यास तथा आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के सीईओ नारायण चैधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए उपस्थित कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर होटल के ऑपरेशन डायरेक्टर संतोष बुर्ला, विभिन्न विभागों के प्रमुख (एचओडी) और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।