मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया विभाग को देश में अव्वल स्थान उदयपुर में बैठक आयोजित

मुख्य बिंदु
  • भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के सोशल मीडिया विभाग द्वारा संगठन की गतिविधियों कार्ययोजनाओं एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने पर पूरे देश में अव्वल स्थान प्राप्त करना हर्ष का विषय है।
  • इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
  • बैठक में जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह राठौड़ ने टीम के सभी सदस्यों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके निरंतर परिश्रम और समर्पण की सराहना की।
  • इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री प्रमोद सामर ने भी सोशल मीडिया टीम को शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
WAf𝕏TGin🖨
भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया विभाग को देश में अव्वल स्थान उदयपुर में बैठक आयोजित

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के सोशल मीडिया विभाग द्वारा संगठन की गतिविधियों कार्ययोजनाओं एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने पर पूरे देश में अव्वल स्थान प्राप्त करना हर्ष का विषय है।

इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह राठौड़ ने टीम के सभी सदस्यों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके निरंतर परिश्रम और समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री प्रमोद सामर ने भी सोशल मीडिया टीम को शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक के दौरान लोकसभा में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों की कार्यवाही को भी सामूहिक रूप से सुना गया और उनके महत्व पर चर्चा की गई।

अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक मोहित सनाढय जिला संयोजक अमित सोलंकी सह संयोजक सुनीत दवे जिला आई टी विभाग सह संयोजक जिज्ञासा भारद्वाज दीपक कुमावत मंडल संयोजक आदेश्वर जैन विकास कोठारी अनुज अदिति रांकावत नरेंद्र माली आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।