मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट का गौ माता के लिए पहला 56 भोग मंगलवार को

मुख्य बिंदु
  • गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट का गौ माता के लिए पहला 56 भोग मंगलवार को महाकालेश्वर मंदिर की गौशलाओं में लगाया जायेगा।
  • अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि विश्व इतिहास में पहली बार होने वाले 108 गौशालाओं में छप्पन भोग की श्रृंखला का पहला छप्पन भोग महाकालेश्वर मंदिर में लगाया जाएगा।
  • स्वीटी जैन ने बताया कि गौशाला में कुल लगभग 150 गौ माता को गो पूजन के साथ छप्पन भोग लगाया जाएगा।
  • छप्पन भोग के पश्चात समस्त सहयोगी जिन्होंने 10 से ज्यादा गौ माता के छप्पन भोग का लाभ लिया है उन सभी को भक्तों को एक 56 भोग गौ माता को परोसने का शुभ अवसर प्राप्त होगा।
  • जिनेंद्र शास्त्री ने बताया कि यह ऐतिहासिक और अनोखा आयोजन पहली बार उदयपुर की धरा से होगा और पूरे विश्व में इसकी पहचान बनेगी।
  • संस्थापक संजय जैन ने समस्त उदयपुरवासियांे और गौ भक्तों को इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया है छप्पन भोग का समय 4 बजे होगा।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट का गौ माता के लिए पहला 56 भोग मंगलवार को महाकालेश्वर मंदिर की गौशलाओं में लगाया जायेगा।

अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि विश्व इतिहास में पहली बार होने वाले 108 गौशालाओं में छप्पन भोग की श्रृंखला का पहला छप्पन भोग महाकालेश्वर मंदिर में लगाया जाएगा। स्वीटी जैन ने बताया कि गौशाला में कुल लगभग 150 गौ माता को गो पूजन के साथ छप्पन भोग लगाया जाएगा। छप्पन भोग के पश्चात समस्त सहयोगी जिन्होंने 10 से ज्यादा गौ माता के छप्पन भोग का लाभ लिया है उन सभी को भक्तों को एक 56 भोग गौ माता को परोसने का शुभ अवसर प्राप्त होगा।

राजस्थान गौरव डॉ.जिनेंद्र शास्त्री ने बताया कि यह ऐतिहासिक और अनोखा आयोजन पहली बार उदयपुर की धरा से होगा और पूरे विश्व में इसकी पहचान बनेगी। संस्थापक संजय जैन ने समस्त उदयपुरवासियांे और गौ भक्तों को इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया है छप्पन भोग का समय 4 बजे होगा। समाजसेवी एडवोकेट निर्मल पंडित ने इस आयोजन के लिए संपूर्ण ट्रस्ट मंडल को दिल से धन्यवाद दिया।