उदयपुर। देवेन्द्र धाम स्थित महावीर समवशरण में मंगलवार को चातुर्मासिक पूर्णिमा के अवसर पर चातुर्मास समापन समारोह आयोजित हुआ।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि चातुर्मास कल्प में किए गए दान, पुण्य, धर्म और ध्यान को आने वाले समय में भी अनवरत जारी रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि महावीर वाणी का सार चार कषायकृक्रोध, मान, माया और लोभकृका त्याग कर दान, शील, तप और भाव की साधना करना है, यही श्रावक व साधु का कर्तव्य है।
चातुर्मास में श्रवण किए गए धर्म को जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है।
जिस प्रकार भोजन का लाभ उसके पाचन से, वस्त्र का धारण करने से और दवा का सेवन करने से ही मिलता है, उसी प्रकार धर्म को केवल मस्तिष्क में रखने के बजाय आचरण में लाना होगा।सभा में प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि ने भगवान महावीर के सिद्धांतों का विवेचन किया।
गुरुजनों के इस चातुर्मास में हजारों गुरु भक्तों ने धर्म लाभ प्राप्त किया । इस दौरान श्रावक संघ द्वारा चातुर्मासिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं का विशेष अभिनंदन किया गया।
समारोह में पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता, पूर्व महापौर रजनी डांगी, अध्यक्ष रोशनलाल जैन, हिम्मत बड़ाला, दिनेश चोरड़िया, रमेश खोखावत, अशोक मेहता, रंजना छाजेड़, हिम्मत मेहता, अनिल पुनामिया, निर्मल गोखरू व श्राविका संघ इनके अलावा अनेक गुरु भक्तों ने अपने विचार प्रस्तुत कर सभी गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।
सभी ने गुरुजनों के कल होने वाले मंगल विहार को लेकर श्रद्धा की अभिव्यक्ति प्रदान की सभा का माहौल अलग ही बन गया जिससे सभी की आंखें नम हो गई।प्रमोद खाबिया के विशेष आग्रह पर बुधवार को चल समारोह के साथ ससंघ दिव्यस्टोन, भुवाणा बाईपास मैं मंगल चातुर्मासिक विहार होगा।
तथा 26 नवंबर को चित्रकूट गणेश कल्पतरु में गुरु गणेश स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा।