मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डाॅ. दीपंाकर ने टेनिस के जीते दोहरे खिताब

मुख्य बिंदु
  • अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन द्वारा जयपुर में आयोजित 5 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर्स लान टेनिस प्रतियोगिता के 65 वर्ष आयु वर्ग में उदयपुर के डाॅ.
  • दीपंाकर चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स व डबल्स के दोहरे खिताब जीतें।
  • आज हुए सिंगल्स फाईनल मुकाबले में डाॅ.
  • दीपंाकर ने भारतीय टीम ने कप्तान राकेश कोहली को 6-3,6-3 के सीधे सेटो में हराकर खिताब जीता।
  • दीपांकर व राकेश की जोड़ी ने दिल्ली के गिरधारीलाल उपाध्याय व कर्नल रावेन्द्रसिंह की जोड़ी को 6-2,6-4 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
  • दीपंाकर को सिंगल्स एवं डबल्स में कुल 400 आईटीएफ अंक मिलें।
WAf𝕏TGin🖨
डाॅ. दीपंाकर ने टेनिस के जीते दोहरे खिताब

उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन द्वारा जयपुर में आयोजित 5 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर्स लान टेनिस प्रतियोगिता के 65 वर्ष आयु वर्ग में उदयपुर के डाॅ. दीपंाकर चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स व डबल्स के दोहरे खिताब जीतें।

आज हुए सिंगल्स फाईनल मुकाबले में डाॅ. दीपंाकर ने भारतीय टीम ने कप्तान राकेश कोहली को 6-3,6-3 के सीधे सेटो में हराकर खिताब जीता।

इससे पूर्व डाॅ. दीपांकर व राकेश की जोड़ी ने दिल्ली के गिरधारीलाल उपाध्याय व कर्नल रावेन्द्रसिंह की जोड़ी को 6-2,6-4 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।

इस जीत से डाॅ. दीपंाकर को सिंगल्स एवं डबल्स में कुल 400 आईटीएफ अंक मिलें। उल्लखेनीय है कि उदयपुर के डाॅ. दीपंाकर चक्रवर्ती 2023 में पुर्तगाल में हुए मास्टर्स विश्व चेम्पियनशीप में भारत का ्रप्रतिनिधित्व कर चुके है।