मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण पर सम्मान समारोह आयोजित

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर: इंतजामिया कमेटी मस्जिद मकबरा और अब्बा हुजूर लंगर कमेटी की ओर से उम्मेद पोर्टल पर दर्ज की गई वक्फ संपत्तियों के संबंध में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
  • इस अवसर पर उदयपुर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जनाब सलीम शेख साहब एवं सलाहकार अधिकारी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
  • कार्यक्रम में उदयपुर अंजुमन के सदर जनाब मुख्तार कुरैशी, नायब सदर जनाब फारुख कुरैशी, सेक्रेटरी जनाब मुस्तफा शेख सहित अब्बा हुजूर लंगर कमेटी के शरीफ साहब, तबरेज खान, शोएब सिंधी, जाहिद खान, तुफैल अहमद सिंधी, अय्यूब सैय्यद, हुस्नैन और सब्बीर सिंधी समेत कई जिम्मेदार व्यक्ति एवं समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।
  • कार्यक्रम की शुरुआत शोएब सिंधी द्वारा की गई, जबकि अंत में मौलाना सोबदार आलम ने दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
  • इस अवसर पर वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और उम्मेद पोर्टल पर उनके पंजीकरण के प्रयासों की सराहना की गई।
  • सभी ने सामूहिक रूप से समाज की बेहतरी के लिए आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
WAf𝕏TGin✉🖨
वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण पर सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर: इंतजामिया कमेटी मस्जिद मकबरा और अब्बा हुजूर लंगर कमेटी की ओर से उम्मेद पोर्टल पर दर्ज की गई वक्फ संपत्तियों के संबंध में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उदयपुर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जनाब सलीम शेख साहब एवं सलाहकार अधिकारी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उदयपुर अंजुमन के सदर जनाब मुख्तार कुरैशी, नायब सदर जनाब फारुख कुरैशी, सेक्रेटरी जनाब मुस्तफा शेख सहित अब्बा हुजूर लंगर कमेटी के शरीफ साहब, तबरेज खान, शोएब सिंधी, जाहिद खान, तुफैल अहमद सिंधी, अय्यूब सैय्यद, हुस्नैन और सब्बीर सिंधी समेत कई जिम्मेदार व्यक्ति एवं समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत शोएब सिंधी द्वारा की गई, जबकि अंत में मौलाना सोबदार आलम ने दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और उम्मेद पोर्टल पर उनके पंजीकरण के प्रयासों की सराहना की गई। सभी ने सामूहिक रूप से समाज की बेहतरी के लिए आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने का संकल्प लिया।