मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मुस्कान सीनियर सिटीजन क्लब में चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | मुस्कान क्लब के सभागार में दिनांक 28 मार्च 2026 को प्रातःकालीन सत्र में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
  • इस शिविर में हड्डी रोग, जोड़ों के दर्द एवं उनकी रोबोटिक सर्जरी पर डॉ.
  • रामावतार सैनी की विस्तृत वार्ता आयोजित की गई।
  • मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की शिविर में अपनी सेवा देने आए सभी 14 चिकित्सकों एवं उनकी टीम का उपाध्यक्ष के.
  • त्रिपाठी द्वारा विधिवत स्वागत किया गया।
  • श्रीमती डॉ श्रद्धा गट्टानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदस्यों से ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया।
WAf𝕏TGin🖨
मुस्कान सीनियर सिटीजन क्लब में चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

उदयपुर | मुस्कान क्लब के सभागार में दिनांक 28 मार्च 2026 को प्रातःकालीन सत्र में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हड्डी रोग, जोड़ों के दर्द एवं उनकी रोबोटिक सर्जरी पर डॉ. रामावतार सैनी की विस्तृत वार्ता आयोजित की गई।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की शिविर में अपनी सेवा देने आए सभी 14 चिकित्सकों एवं उनकी टीम का उपाध्यक्ष के. के. त्रिपाठी द्वारा विधिवत स्वागत किया गया। श्रीमती डॉ श्रद्धा गट्टानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदस्यों से ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया। इसके पश्चात् श्री सूरजमल पोरवाल ने चिकित्सकों का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनके कार्य क्षेत्र की जानकारी दी।

डॉ. सैनी ने सदस्यों की शंकाओं का सरल भाषा में समाधान किया। इसके अतिरिक्त श्रीमती गुनीत मोंगा द्वारा फिजियोथैरेपी का प्रदर्शन किया गया तथा विभिन्न जाँचों की सेवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।

मास अंत कार्यक्रम होने से इस माह जिन सदस्यों का जन्मदिन था, उनका बहुमान कर सुदीर्घ जीवन की कामना की गई । श्रीमती श्रद्धा गट्टाणी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी चिकित्सकों एवं सदस्यों को शिविर की सफलता के लिए बधाई दी । अंत में अशोक चौबीसा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करने के उपरांत अल्पाहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।