मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भाजपा ओबीसी मोर्चा का विशाल कार्यकर्ता-श्रमिक सम्मेलन 24 मार्च को उदयपुर में

मुख्य बिंदु
  • भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा कार्यकर्ता-श्रमिक सम्मेलन का आयोजन दिनांक 24 मार्च 2026 मंगलवार को भाजपा पार्टी कार्यालय पटेल सर्किल उदयपुर पर आयोजित किया जाएगा।
  • सम्मेलन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ.
  • महेंद्र कुमावत प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार उदयपुर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
  • सम्मेलन का शुभारंभ अपरान्ह 2:00 बजे से होगा जिसमें लगभग 500 से अधिक भाजपा के जिला प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं श्रमिक बंधु उपस्थित रहेंगे।
  • इस संबंध में आयोजित ओबीसी मोर्चा शहर जिला की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
  • उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
WAf𝕏TGin🖨
भाजपा ओबीसी मोर्चा का विशाल कार्यकर्ता-श्रमिक सम्मेलन 24 मार्च को उदयपुर में

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा कार्यकर्ता-श्रमिक सम्मेलन का आयोजन दिनांक 24 मार्च 2026 मंगलवार को भाजपा पार्टी कार्यालय पटेल सर्किल उदयपुर पर आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. महेंद्र कुमावत प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार उदयपुर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन का शुभारंभ अपरान्ह 2:00 बजे से होगा जिसमें लगभग 500 से अधिक भाजपा के जिला प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं श्रमिक बंधु उपस्थित रहेंगे।

इस संबंध में आयोजित ओबीसी मोर्चा शहर जिला की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा प्रदेश सदस्य प्रमोद सामर ने सम्मेलन में सभी ओबीसी समाजों के अध्यक्षों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया।

मीडिया प्रभारी डॉक्टर सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार शहर जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड पूर्व अध्यक्ष छोगालाल भोई भंवरलाल सुहालका हरीश कुमावत भरत पुरबिया हिमांशु पुरबिया ओम सेन रामलाल साहू अंबालाल साहू धीरज प्रजापत दिनेश पुरबिया आदि उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कमलेश प्रजापत ने किया एवं धन्यवाद मोर्चा शहर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु पुरबिया ने दिया।