मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विधायक पहुंचे खेलगांव, तैराकी शिविर का अवलोकन

खिलाड़ियों से किया संवाद, बढ़ाया हौंसला

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजनान्तर्गत ब्लॉक स्तरीय टेलेन्ट सर्च से चयनित खिलाड़ियों के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता एवं युडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देशन में महाराणा प्रताप खेलगांव के तरणताल में आवासीय प्रशिक्षण जारी है।
  • शनिवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शिविर का अवलोकन कर खिलाड़ियों से संवाद किया।
  • जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि शिविर में आए तैराकों को प्रातःकालीन सत्र में खेल गतिविधि, योगा एवं तैराकी खेल के सम्बन्ध में तैराकों को जानकारी प्रदान की गई।
  • प्रातःकालीन सत्र में शहर विधायक ताराचंद जैन, समाजसेवी अतुल चण्डालिया भी शिविर में पहुंचे।
  • अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें शिविर की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
  • विधायक जैन के खिलाड़ियों के साथ संवाद किया और बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के बाद भी अपने - अपने गांवों में जाकर जो तकनीकी सीखी है उसका निरन्तर अभ्यास जारी रखें और पंचायत के साथ-साथ जिले एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें।
WAf𝕏TGin🖨
विधायक पहुंचे खेलगांव, तैराकी शिविर का अवलोकन

उदयपुर। राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजनान्तर्गत ब्लॉक स्तरीय टेलेन्ट सर्च से चयनित खिलाड़ियों के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता एवं युडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देशन में महाराणा प्रताप खेलगांव के तरणताल में आवासीय प्रशिक्षण जारी है। शनिवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शिविर का अवलोकन कर खिलाड़ियों से संवाद किया।

जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि शिविर में आए तैराकों को प्रातःकालीन सत्र में खेल गतिविधि, योगा एवं तैराकी खेल के सम्बन्ध में तैराकों को जानकारी प्रदान की गई।

प्रातःकालीन सत्र में शहर विधायक ताराचंद जैन, समाजसेवी अतुल चण्डालिया भी शिविर में पहुंचे। अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें शिविर की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

विधायक जैन के खिलाड़ियों के साथ संवाद किया और बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के बाद भी अपने - अपने गांवों में जाकर जो तकनीकी सीखी है उसका निरन्तर अभ्यास जारी रखें और पंचायत के साथ-साथ जिले एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस खेल को बढावा देने हेतु विधायक मद से राशि की जरूरत पडी वो प्रदान की जाएगी। साथ ही जिला खेल अधिकारी डॉ. पालीवाल को निर्देश प्रदान किये कि इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करावे जिससे तैराकी खेल को बढ़ावा मिले सके।

विधायक पंचायत स्तर के खिलाड़ियों की तैराकी प्रतिभा देखकर काफी अभिभूत हुए। इस अनूठी पहल की सराहना की।