मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महर्षि गौतम जयंती आज: निकाली जाएगी प्रभु महर्षि गौतम की विशाल वाहन रैली

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर: समस्त गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज, उदयपुर द्वारा आज गुरुवार 19 मार्च को महर्षि गौतम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
  • समाज महासचिव विवेक पंचोली ने बताया कि प्रातः समाज के सभी भवनों एवं ईसवाल स्थित गौतमेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना एवं हवन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
  • इस अवसर पर दोपहर 4 बजे महर्षि गौतम भवन, हिरणमगरी से-4 से विशाल वाहन रैली का आगाज होगा।
  • रैली विभिन्न मार्गों से होकर शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसोर्ट पहुँचेगी।
  • मार्ग पर समाज बंधुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएँगे तथा शीतल पेय एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
  • शाम 6 बजे ऑर्बिट रिसोर्ट पर शंख ध्वनि के साथ भगवान महर्षि गौतम की महाआरती होगी।
WAf𝕏TGin🖨
महर्षि गौतम जयंती आज: निकाली जाएगी प्रभु महर्षि गौतम की विशाल वाहन रैली

उदयपुर: समस्त गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज, उदयपुर द्वारा आज गुरुवार 19 मार्च को महर्षि गौतम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

समाज महासचिव विवेक पंचोली ने बताया कि प्रातः समाज के सभी भवनों एवं ईसवाल स्थित गौतमेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना एवं हवन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस अवसर पर दोपहर 4 बजे महर्षि गौतम भवन, हिरणमगरी से-4 से विशाल वाहन रैली का आगाज होगा। रैली विभिन्न मार्गों से होकर शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसोर्ट पहुँचेगी।

मार्ग पर समाज बंधुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएँगे तथा शीतल पेय एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे ऑर्बिट रिसोर्ट पर शंख ध्वनि के साथ भगवान महर्षि गौतम की महाआरती होगी।

इसके बाद भोजन प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित होगा।

मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की न्याय के प्रणेता महर्षि गौतम जयंती (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को महिला मंच द्वारा हिरणमगरी से-4 स्थित महर्षि गौतम भवन में महिलाओं के लिए फाग महोत्सव का आयोजन हुआ।

इस दौरान समाज की मातृशक्ति ने कृष्ण भगवान की झांकी सजाई तथा फाग गीतों पर विभिन्न भजन और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन सुधा जोशी, प्रीतिका पंचोली एवं माधुरी चतुर्वेदी ने किया।