मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर में विद्या भवन सोसायटी कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज

मुख्य बिंदु
  • विद्या भवन सोसायटी कर्मचारी संघ द्वारा गुरुवार, 05 मार्च 2026 को शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है।
  • यह समारोह दोपहर विद्या भवन ऑडिटोरियम, डॉ.
  • मोहन सिंह मेहता मार्ग, देवाली रोड, उदयपुर में आयोजित होगा, जिसमें संस्थान से जुड़े पदाधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।
  • समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक, चंडीगढ़, अपनी विशिष्ट उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
  • कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सोसायटी के उपाध्यक्ष भगवत सिंह बाबेल तथा मुख्य संचालक राजेन्द्र भट्ट मौजूद रहेंगे।
  • कर्मचारी संघ के संरक्षक प्रो.
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। विद्या भवन सोसायटी कर्मचारी संघ द्वारा गुरुवार, 05 मार्च 2026 को शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह दोपहर विद्या भवन ऑडिटोरियम, डॉ. मोहन सिंह मेहता मार्ग, देवाली रोड, उदयपुर में आयोजित होगा, जिसमें संस्थान से जुड़े पदाधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक, चंडीगढ़, अपनी विशिष्ट उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सोसायटी के उपाध्यक्ष भगवत सिंह बाबेल तथा मुख्य संचालक राजेन्द्र भट्ट मौजूद रहेंगे।

कर्मचारी संघ के संरक्षक प्रो. हेमेन्द्र सिंह चंडालिया एवं सलाहकार दीपक शर्मा सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारी विधिवत शपथ ग्रहण कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे और पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ करेंगे। संजय धाकड़ ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयोजक सुधीर कुमावत, महामंत्री नन्दकिशोर छीपा एवं अध्यक्ष फिरोज खान ने सभी सदस्यों और कर्मचारियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल एवं स्मरणीय बनाने का आग्रह किया है।

समारोह को लेकर कर्मचारी संघ एवं सोसायटी परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण है। यह आयोजन संगठन की एकजुटता, विश्वास और सेवा-भावना का प्रतीक है तथा संस्थान की समृद्ध परंपराओं को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।