मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 23 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

श्री प्रभु श्याम मंदिर अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न

संत नामदेव जयंती व अन्नकूट महोत्सव पर समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

WAf𝕏TGin✉🖨
श्री प्रभु श्याम मंदिर अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न

उदयपुर। प्रभु श्याम मंदिर में 22 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव एवं संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, वरिष्ठजनों का सम्मान तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि उप महापौर दिनेश भट्ट साहब ने उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए समाज की एकता, संगठन और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।