मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

होली पर रखें स्वयं एवं पर्यावरण का ख्याल

हर्बल गुलाल से खेलें होली

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड और उदयपुर सहकारी उपभोक्ता भंडार के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष होली पर्व पर जनजातीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल शहर के सहकारी सुपरमार्केट में उपलब्ध कराया गया है।
  • गुलाल वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समितियों के माध्यम से तैयार किया गया है, जिसमें प्राकृतिक फूलों, वन औषधीय पौधों एवं हर्बल सामग्री का उपयोग हुआ है।
  • इसमें किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे यह त्वचा के लिए सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और बच्चों के लिए भी उपयुक्त है।
  • भंडार महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि गुलाल आकर्षक एवं सुरक्षित पैकेजिंग में उपलब्ध है।
  • उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण अनुकूल हर्बल गुलाल का उपयोग कर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने में सहयोग करें।
WAf𝕏TGin✉🖨
होली पर रखें स्वयं एवं पर्यावरण का ख्याल

उदयपुर। राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड और उदयपुर सहकारी उपभोक्ता भंडार के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष होली पर्व पर जनजातीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल शहर के सहकारी सुपरमार्केट में उपलब्ध कराया गया है।

गुलाल वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समितियों के माध्यम से तैयार किया गया है, जिसमें प्राकृतिक फूलों, वन औषधीय पौधों एवं हर्बल सामग्री का उपयोग हुआ है। इसमें किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे यह त्वचा के लिए सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और बच्चों के लिए भी उपयुक्त है।

भंडार महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि गुलाल आकर्षक एवं सुरक्षित पैकेजिंग में उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण अनुकूल हर्बल गुलाल का उपयोग कर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने में सहयोग करें।