मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

परसराम मदेरणा पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

मुख्य बिंदु
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परसराम मदेरणा की पुण्यतिथि पर सोमवार को रक्षाबंधन, धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
  • इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
  • सभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने परसराम मदेरणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
  • उन्होंने कहा कि मदेरणा ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनसेवा को सर्वोपरि रखा और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं संगठन को सशक्त बनाने के प्रयासों को आज भी सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता है।
  • उनका सादगीपूर्ण जीवन और जनहित के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
WAf𝕏TGin🖨

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परसराम मदेरणा की पुण्यतिथि पर सोमवार को रक्षाबंधन, धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने परसराम मदेरणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मदेरणा ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनसेवा को सर्वोपरि रखा और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं संगठन को सशक्त बनाने के प्रयासों को आज भी सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता है। उनका सादगीपूर्ण जीवन और जनहित के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर हिम्मत सिंह झाला, रोहित पांडे, योकल कांतिवाल, नरेश साहू, मोहम्मद सादिक, नरेंद्र सर्राफ, ओम प्रकाश आगाल, शुभम, कृपा शंकर मिश्रा, भगवती, सज्जाद भाई, मांगीलाल मेघवाल, नितिन सुहलका सहित अनेक कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।