मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

गौ सेवा के साथ मनाया राष्ट्र संत परम गौ भक्त कमल मुनि कमलेश का जन्मोत्सव

108 दिन तक प्रत्येक गौशाला में छप्पन भोग लगेगा

मुख्य बिंदु
  • राष्ट्रसंत गुरुदेव कमल मुनि कमलेश के नाम व आशीर्वाद से संचालित गुरु कमल चंद्रौशन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा उदयपुर की विभिन्न गौशालाओं व रोड पर लावारिस गौ माता को गुरुदेव के जन्मोत्सव पर लपसी व हरा चारा गौ माता को परोस कर बड़े प्यार व सेवा के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।
  • अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के जीवदया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गुरु कमल चंद्रोशन गोसेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि गुरुदेव के इस वर्ष 2026 के जन्मोत्सव पर लगातार 108 दिन तक विभिन्न गौशालाओं में गौ सेवा के कार्य किए जाएंगे।
  • गुरुदेव की प्रेरणा से महावीर जन्मोत्सव भी एक वल्र्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 108 गौशालाओं में लगातार 108 दिन तक छप्पन भोग लगाकर प्रभु श्री महावीर जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
  • यह कार्यक्रम महावीर जयंती 31 मार्च से प्रारंभ होगा जोकि 108 दिन तक लगातार चलता रहेगा प्रतिदिन एक गौशाला में गौ माता को छप्पन भोग लगाया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
गौ सेवा के साथ मनाया राष्ट्र संत परम गौ भक्त कमल मुनि कमलेश का जन्मोत्सव

उदयपुर। राष्ट्रसंत गुरुदेव कमल मुनि कमलेश के नाम व आशीर्वाद से संचालित गुरु कमल चंद्रौशन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा उदयपुर की विभिन्न गौशालाओं व रोड पर लावारिस गौ माता को गुरुदेव के जन्मोत्सव पर लपसी व हरा चारा गौ माता को परोस कर बड़े प्यार व सेवा के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।

अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के जीवदया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गुरु कमल चंद्रोशन गोसेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि गुरुदेव के इस वर्ष 2026 के जन्मोत्सव पर लगातार 108 दिन तक विभिन्न गौशालाओं में गौ सेवा के कार्य किए जाएंगे।

गुरुदेव की प्रेरणा से महावीर जन्मोत्सव भी एक वल्र्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 108 गौशालाओं में लगातार 108 दिन तक छप्पन भोग लगाकर प्रभु श्री महावीर जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

यह कार्यक्रम महावीर जयंती 31 मार्च से प्रारंभ होगा जोकि 108 दिन तक लगातार चलता रहेगा प्रतिदिन एक गौशाला में गौ माता को छप्पन भोग लगाया जाएगा।