मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब: जादूगर शाका के करतबों से मंत्रमुग्ध हुए सदस्य

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब मैं प्रतिदिन इंडोर गेम्स एवं सप्ताहांत विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से सदस्यों के भरपूर मनोरंजन के साथ उनकी शारीरिक एवं मानसिक सक्रियता बढ़ाने के लिए आउटडोर गतिविधियाँ जैसे पिकनिक, वन भ्रमण, देशाटन का भी नियमित रूप से आयोजन करता रहता है।
  • मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की इसी कड़ी में इच्छुक 180 सदस्यों के लिए एस.
  • इवेंट कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय अटल सभागार में एक रोमांचक मैजिक शो का आयोजन किया गया जिसमे मात्र ₹100 टोकन चार्ज लिया गया| कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा जादूगर शाका एवं उनकी पूरी टीम का पारंपरिक उपर्णा ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर गौरवपूर्ण स्वागत किया गया।
  • तत्पश्चात् जादूगर शाका और उनके सहयोगियों ने जादू के अनेक अद्भुत करतब पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
WAf𝕏TGin🖨
मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब: जादूगर शाका के करतबों से मंत्रमुग्ध हुए सदस्य

उदयपुर | मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब मैं प्रतिदिन इंडोर गेम्स एवं सप्ताहांत विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से सदस्यों के भरपूर मनोरंजन के साथ उनकी शारीरिक एवं मानसिक सक्रियता बढ़ाने के लिए आउटडोर गतिविधियाँ जैसे पिकनिक, वन भ्रमण, देशाटन का भी नियमित रूप से आयोजन करता रहता है।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की इसी कड़ी में इच्छुक 180 सदस्यों के लिए एस.के. इवेंट कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय अटल सभागार में एक रोमांचक मैजिक शो का आयोजन किया गया जिसमे मात्र ₹100 टोकन चार्ज लिया गया| कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा जादूगर शाका एवं उनकी पूरी टीम का पारंपरिक उपर्णा ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर गौरवपूर्ण स्वागत किया गया।

तत्पश्चात् जादूगर शाका और उनके सहयोगियों ने जादू के अनेक अद्भुत करतब पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इनमें एक लड़की को हवा में उड़ा देना, तेज धार वाले ब्लेड को मुँह में डालकर उससे लंबी-लंबी रंगीन डोरियाँ निकालना, अंडों को गायब कर देना तथा अन्य आश्चर्यजनक चमत्कार प्रमुख थे।

सदस्यों ने इन करतबों पर जोरदार तालियों के साथ प्रशंसा की तथा कई बार आश्चर्य से चिल्ला उठे। कार्यक्रम का समापन जादूगर शाका जी के साथ सभी सदस्यों के सामूहिक फोटो सेशन के साथ हुआ।

क्लब अध्यक्ष ने जादूगर शाका एवं एस.के. इवेंट कंपनी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सदस्यों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हुए उन्हें तिलिस्म की दुनिया की सैर कराते है |