मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विकास कार्यों, योजनाओं की जानी प्रगति, दिए निर्देश

संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की भी हिदायत

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार विकास कार्यों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला कलक्टर के निर्देशन में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में हुई।
  • प्रारंभ में गिर्वा उपखंड अधिकारी एवं संपर्क पोर्टल के प्रभारी अधिकारी अवुला साईं कृष्ण ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा की गई।
  • उन्होंने राज्य एवं जिला औसत के अनुरूप लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
  • एडीएम सिटी श्री ओझा ने राज्य बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
WAf𝕏TGin🖨
विकास कार्यों, योजनाओं की जानी प्रगति, दिए निर्देश

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार विकास कार्यों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला कलक्टर के निर्देशन में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में हुई।

प्रारंभ में गिर्वा उपखंड अधिकारी एवं संपर्क पोर्टल के प्रभारी अधिकारी अवुला साईं कृष्ण ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा की गई।

उन्होंने राज्य एवं जिला औसत के अनुरूप लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।एडीएम सिटी श्री ओझा ने राज्य बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम उत्थान शिविरों से संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिविरों के दौरान आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिया जाए तथा संबंधित सूचनाएं समय पर पोर्टल पर अपडेट की जाएं।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस सुश्री सृष्टि डबास सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।