मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

लफ्जो की महफ़िल का काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह होगा आयोजित अशोका पैलेस में

WAf𝕏TGin🖨
लफ्जो की महफ़िल का काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह होगा आयोजित अशोका पैलेस में

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि 11 जनवरी रविवार को अशोका पैलेस, जुडिओ शाॅ रूम के ऊपर,  100 फिट शोभागपुरा रोड, उदयपुर में संस्था की  मासिक  काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

संस्था के संयोजक पं. पुरूषोत्तम शाकद्वीपीय"प्रेमी" ने बताया कि  इस बार गणतंत्र हमारा, सबसे प्यारा विषय  पर  आयोजित काव्य प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार व सम्मान पत्र एवं सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे, साथ ही शहर के पांच साहित्यकारों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।