मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हेमाश्री चैहान ने 69वीं नेशनल कराटे स्कूल गेम्स में जीता कांस्य पदक

मुख्य बिंदु
  • सीबीएसई टीम की ओर से खेलते हुए 69वीं नेशनल कराटे स्कूल गेम्स 2025 में शानदार उपलब्धि हासिल की है।
  • हेमाश्री ने 30 किलोग्राम भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया व 14 वर्ष राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली पहली छात्रा बनी।
  • द रे मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस प्वाइंट उदयपुर के मुख्य प्रशिक्षक सेन्सेई ललित वैरागी ने बताया कि डेली कॉलेज, इंदौर में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गाँव बोहेड़ा निवासी 14 वर्षीय छात्रा हेमाश्री चैहान पिता देवेंद्र सिंह चैहान ने उक्त पदक अपने नाम किया।
  • इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • हेमाश्री पिछले 2 वर्षों से कोच ललित वैरागी के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
हेमाश्री चैहान ने 69वीं नेशनल कराटे स्कूल गेम्स में जीता कांस्य पदक

उदयपुर। सीबीएसई टीम की ओर से खेलते हुए 69वीं नेशनल कराटे स्कूल गेम्स 2025 में शानदार उपलब्धि हासिल की है। हेमाश्री ने 30 किलोग्राम भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया व 14 वर्ष राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली पहली छात्रा बनी।

द रे मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस प्वाइंट उदयपुर के मुख्य प्रशिक्षक सेन्सेई ललित वैरागी ने बताया कि डेली कॉलेज, इंदौर में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गाँव बोहेड़ा निवासी 14 वर्षीय छात्रा हेमाश्री चैहान पिता देवेंद्र सिंह चैहान ने उक्त पदक अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। हेमाश्री पिछले 2 वर्षों से कोच ललित वैरागी के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं।