मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 28 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया नालसा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम

50 निजी एवं सरकारी विद्यालयों के 100 शिक्षकगण को किया प्रशिक्षित

मुख्य बिंदु
  • सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता मे नालसा सुरक्षित बचपन अभियान प्रशिक्षण का आयोजन बार एसोसिएशन सभागार में किया गया।
  • एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल चौधरी ने बताया कि नालसा सुरक्षित बचपन अभियान का द्वितीय चरण नवंबर 2026 मे शुरू किया गया है जो वर्षभर चलाया जाएगा।
  • यह अभियान नवंबर 2027 तक चलेगा।
  • उन्होंने बताया कि अभियान के इस चरण मे जिले की गिर्वा एवं बड़गांव तहसील के कुल 50 विद्यालयों के 100 शिक्षकगणों को चयनित किया गया है जिसमें 50 विद्यालयों में 25 निजी एवं 25 सरकारी विद्यालयों को सम्मिलित किया गया है।
  • 50 विद्यालयों से चयनित 100 शिक्षकगण को अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता गरिमामयी उपस्थिति में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया नालसा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम

उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता मे नालसा सुरक्षित बचपन अभियान प्रशिक्षण का आयोजन बार एसोसिएशन सभागार में किया गया।

एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल चौधरी ने बताया कि नालसा सुरक्षित बचपन अभियान का द्वितीय चरण नवंबर 2026 मे शुरू किया गया है जो वर्षभर चलाया जाएगा।

यह अभियान नवंबर 2027 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के इस चरण मे जिले की गिर्वा एवं बड़गांव तहसील के कुल 50 विद्यालयों के 100 शिक्षकगणों को चयनित किया गया है जिसमें 50 विद्यालयों में 25 निजी एवं 25 सरकारी विद्यालयों को सम्मिलित किया गया है।

50 विद्यालयों से चयनित 100 शिक्षकगण को अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता गरिमामयी उपस्थिति में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि यह प्रशिक्षण न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या 1 रेखा चौधरी, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या 2 दीपक दुबे, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, उदयपुर वीरेंद्र यादव, लीगल एड डिफेंस काउंसिल गोविंद वैष्णव द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पोक्सो कानून, निशुल्क विधिक सहायता, नालसा पोर्टल, नालसा मोबाइल हेल्पलाइन के बारे मे बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अध्यापकगण अपने विद्यालय में बच्चों को विभिन्न कानूनी जानकारियां प्रदान करेंगे।