मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महात्मा गांधी विद्यालय में जूते ,मोजे, टाई, बेल्ट और कपड़े वितरीत

मुख्य बिंदु
  • लाइफ प्रोगेसिव सोसायटी और सहार चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से हिरणमगरी से.
  • 11 स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय के 80 बच्चों को जूते ,मोजे,टाई, बेल्ट और कपड़े वितरण किए गए।
  • शिरीन गारमेंट्स के याकूब अली का भी सहयोग रहा।
  • सचिव फातिमा अगवानी ने बताया कि जनवरी 2026 को समाज के सभी कार्य शुरू किए जाएंगे, और माह रमजान 2026 के जरूरतमंदों परिवार के लिए सोसाइटी के नियमानुसार 15 जनवरी 2026 से फर्म भरे जाएंगे।
  • अन्य कार्यक्रम और सभी प्रकार के प्रशिक्षण और रोजगार के कार्यक्रम शुरू किये जायेंगे।
  • खलील अगवानी ने बताया कि सर्व धर्म विवाह सम्मेलन की घोषणा जल्दी कीे जाएगी।
WAf𝕏TGin✉🖨
महात्मा गांधी विद्यालय में जूते ,मोजे, टाई, बेल्ट और कपड़े वितरीत

उदयपुर। लाइफ प्रोगेसिव सोसायटी और सहार चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से हिरणमगरी से.11 स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय के 80 बच्चों को जूते ,मोजे,टाई, बेल्ट और कपड़े वितरण किए गए। शिरीन गारमेंट्स के याकूब अली का भी सहयोग रहा।

सचिव फातिमा अगवानी ने बताया कि जनवरी 2026 को समाज के सभी कार्य शुरू किए जाएंगे, और माह रमजान 2026 के जरूरतमंदों परिवार के लिए सोसाइटी के नियमानुसार 15 जनवरी 2026 से फर्म भरे जाएंगे। अन्य कार्यक्रम और सभी प्रकार के प्रशिक्षण और रोजगार के कार्यक्रम शुरू किये जायेंगे।

अध्यक्ष डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि सर्व धर्म विवाह सम्मेलन की घोषणा जल्दी कीे जाएगी। डॉ अगवानी ने आमजन से आग्रह किया कि जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और शिक्षा के लिए कोई जकात, इमद्दत या सहयोग करने हेतु आगे आयें।

सचिव सुश्री फातिमा अगवानी ने बताया कि सोसायटी द्वारा आगामी जनवरी माह में उन सभी कॉलेज एवं स्कूल से मूल्यांकन रिपोर्ट मांगी जाएगी जिन छात्रों-छात्रों की फीस जमा करायी गई।

सचिव सुश्री फातिमा अगवानी ने बताया स्कूल जरुरत पड़ने पर कंप्यूटर उपलबध कराया जाएगा, एवं सोसायटी की तरफ से उर्दू शिक्षक की नियुक्ति के सिफारिश की जाएगी।

इस वितरण कार्यक्रम में सचिव फातिमा अगवानी कार्यकारिणी सदस्य साजिद कुरेशी, भूतपूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर अमरीन बानो, शानू खान और अमजद शेख मौजुद थे।

डॉ. खलील मोहम्मद अगवानी ने समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।