मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बढता राजस्थान - हमारा राजस्थान मोबाइल एलईडी रथ का किया भव्य स्वागत

केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का जिम्मा कार्यकर्ताओं का - गजपाल सिंह सरकार ने संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत वादे किए पूरे ....

WAf𝕏TGin✉🖨
बढता राजस्थान - हमारा राजस्थान मोबाइल एलईडी रथ का किया भव्य स्वागत

उदयपुर / प्रदेश सरकार के सफलतम दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने एवं सरकार द्वारा किये गये कार्यो एवं योजनाओं को आमज तक पहुंचाने के उद्देश्य से बढता राजस्थान - हमारा राजस्थान मोबाइल एलईडी रथ के बोहरा गणेश मंदिर में पहंुचने पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

यह रथ 15 दिनों तक उदयपुर विधासभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में रहेगा और आज जन को दो वर्ष में किए गए कार्यो का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेगा।

बोहरा गणेश मंदिर से रथ का शुभारंभ भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड, संगठन प्रभारी हरीश पाटीदार , सह प्रभारी सम्पत सांखला, प्रमोद सामर, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. अलका मुंदडा, पुर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, डाॅ. पंकज बोराणा ने झण्डी दिखा कर रवाना किया।

प्रभारी करण सिंह शक्तावत ने बताया कि शनिवार को शहर के हिरणमंगरी के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को सरकार द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी दी गई।

इसको लेकर आमजन में काफी उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्याॅ में पार्टी कार्यकर्ता एवं आमज उपस्थित थे।

इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि रथ के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जायेगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने आमजन के लिए अनेक लाभकारी योेजनाए जारी की है इसका लाभ हर व्यक्ति को मिले इसका जिम्मा पार्टी कार्यकर्ताओं का है।

सरकार द्वारा संकल्प पत्र में किए गये गए 70 प्रतिशत वादों को दो वर्ष में पुरे कर दिए है। वेन में आमजन की कोई समस्या या आगामी बजट को लेकर कोई सुझाव हो तो वे भी वेन में लगी सुझाव पेटी के माध्यम से दे सकते है।

उन्होंने कहा कि हम वादे नहीं, काम करने में विश्वास रखते है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, विजय आहुजा, रणजीत दिग्पाल, मुकेश जोशी, मनोहर चैधरी, किरण तातेड, सिद्धार्थ शर्मा, तुषर मेहता, राजेन्द्र परिहार, संजीव जैन, शैलेन्द्र चैहान, तुलसी नागदा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संचालन पारस सिंघवी ने किया जबकि आभार देवीलाल सालवी ने जताया।