मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर अमर्ट का शीतकालीन राहत शिविर

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम (अमर्ट), उदयपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीत ऋतु से त्राण हेतु राहत अभियान जारी रखा गया.
  • कार्यक्रम के तहत रविवार 7 दिसंबर 2025 को कानोड़ तहसील के सुरखंड क्षेत्र के आसपास स्थित दूरस्थ आदिवासी गांवों में जरूरतमंद परिवारों को 110 ऊनी कंबलों का वितरण किया गया।
  • साथ ही बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु 100 ऊनी टोपियां, तथा बिस्किट एवं चॉकलेट भी प्रदान की गईं।
  • तत्पश्चात भिंडर स्थित गुलाब कॉलोनी में राहत शिविर लगाया गया जिसमें भी महिलाओं को साड़ी, सूती और ऊनी वस्त्रों के साथ ही कम्बल वितरित किये गए और बच्चों को 40 ऊनी टोपियां, बिस्कुट, और चॉकलेट भी प्रदान की गयी.
  • अमर्टल उदयपुर टीम से सुधा वर्मा के नेतृत्व में उदयपुर शहर में भी जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी से बचाव हेतु ऊनी कम्बल प्रदान की गयी.
  • के वर्मा ने बताया की इस कार्य में भामाशाह जगदीश जी गौर, गणपत जी तथा कैलाश चंद्र चौधरी जी थे.
WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर अमर्ट का शीतकालीन राहत शिविर

उदयपुर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम (अमर्ट), उदयपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीत ऋतु से त्राण हेतु राहत अभियान जारी रखा गया. कार्यक्रम के तहत रविवार 7 दिसंबर 2025 को कानोड़ तहसील के सुरखंड क्षेत्र के आसपास स्थित दूरस्थ आदिवासी गांवों में जरूरतमंद परिवारों को 110 ऊनी कंबलों का वितरण किया गया।

साथ ही बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु 100 ऊनी टोपियां, तथा बिस्किट एवं चॉकलेट भी प्रदान की गईं।

तत्पश्चात भिंडर स्थित गुलाब कॉलोनी में राहत शिविर लगाया गया जिसमें भी महिलाओं को साड़ी, सूती और ऊनी वस्त्रों के साथ ही कम्बल वितरित किये गए और बच्चों को 40 ऊनी टोपियां, बिस्कुट, और चॉकलेट भी प्रदान की गयी. अमर्टल उदयपुर टीम से सुधा वर्मा के नेतृत्व में उदयपुर शहर में भी जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी से बचाव हेतु ऊनी कम्बल प्रदान की गयी. अमर्ट सचिव डॉ. एस. के वर्मा ने बताया की इस कार्य में भामाशाह जगदीश जी गौर, गणपत जी तथा कैलाश चंद्र चौधरी जी थे. कार्य व्यवस्था इन्दर सिंह राठौर और गिरधारी लाल सोनी द्वारा की गयी. साथ ही मौड़ सिंह, मंजू सोनी, ओमप्रकाश व्यास, दिनेश शर्मा, डॉ. गोपाल सोनी, मदन जी, कैलाश सोनी, पुष्पा सोनी, ललित प्रजापत, कौशिकी इत्यादि के सहयोग से कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.