मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विशेष गहन पुनरीक्षण

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

मुख्य बिंदु
  • भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में कम डिजिटलाइनेशन वाले बूथ क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
  • श्री राठौड ने बूथ नंबर 4 एवं 9 का निरीक्षण करते हुए संबंधित बीएलओ से विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत डिजिटलाइजेशन की न्यून प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
  • उन्होंने बीएलओ की ओर से किए जा रहे घर-घर सर्वे की प्रक्रिया का अवलोकन कर मतदाताओं से भी संवाद किया।
  • उन्होंने संबंधित बीएलओ को कार्य में अपेक्षित प्रगति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
  • इस दौरान बीएलओ प्रवीण श्रीमाली व घनश्याम सेन भी उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin🖨
विशेष गहन पुनरीक्षण

उदयपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में कम डिजिटलाइनेशन वाले बूथ क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

श्री राठौड ने बूथ नंबर 4 एवं 9 का निरीक्षण करते हुए संबंधित बीएलओ से विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत डिजिटलाइजेशन की न्यून प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ की ओर से किए जा रहे घर-घर सर्वे की प्रक्रिया का अवलोकन कर मतदाताओं से भी संवाद किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ को कार्य में अपेक्षित प्रगति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बीएलओ प्रवीण श्रीमाली व घनश्याम सेन भी उपस्थित रहे।